कालापीपल के कमालपुर में बड़ा हादसा, डबरी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the love

शाजापुर जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में आज देर शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक डबरी में डूबने से दो ग्रामीण युवकों की असमय मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने कमालपुर गांव के पास स्थित डबरी के किनारे लावारिस हालत में जूते और चप्पल पड़े देखे थे। काफी देर तक जब वहां कोई नजर नहीं आया, तो अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने तत्काल कालापीपल पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही कालापीपल पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय तैराकों और ग्रामीणों की मदद से डबरी के गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डबरी से दो युवकों के शव बरामद किए गए।
पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकालकर उनकी पहचान की। मृतकों की शिनाख्त गांव के ही दो युवाओं के रूप में हुई है: जिसमें सुनील, पिता रमेश अहिरवार (निवासी कमालपुर)अक्कू, पिता रामराज रजक (निवासी कमालपुर)
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक डबरी में किस वजह से उतरे थे। एक साथ दो चिराग बुझने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *