चंद्रावतीगंज में नाइट प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Spread the love

इंदौर जिले के चंद्रावतीगंज में पटेल प्रीमियर लीग के तत्वावधान में चंद्रावतीगंज में भव्य नाइट प्लास्टिक बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। 7 दिन तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद शुक्रवार रात फाइनल मैच बुडानिया पंथ चंद्रावती गंज और सांवेर के बीच खेला गया बुडानिया पंथ चंद्रावती गंज ने
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जवाब में सांवेर की टीम दबाव में बिखर गई और टीम 60 रन ही बना सकी बुडानिया पंथ चंद्रावतीगंज ने 85 रन से एकतरफा जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य बलराम चौधरी, पत्रकार संतोष व्यास और नासिर खान थे। अतिथियों ने विजेता टीम चंद्रावतीगंज को 15000 हजार रु नकद व चमचमाती ट्रॉफी भेंट की। उपविजेता सांवेर को 7000 हजार रु व ट्रॉफी दी मैच का
दर्शकों ने लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *