पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

पवई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि अम्बेडकर पार्क में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ने और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नामदेव, अजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र लटोरिया, हेटराम शर्मा, अजय सिंह बुंदेला, जीवन लाल सिद्धार्थ, सत्येंद्र जैन, ऋषभ पटेल, महेश बड़ोलिया, गोपाल विश्वकर्मा, भूपत शाह बुंदेला, पप्पू खान, इब्राहिम खान, प्रकाश रम्मू चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *