नीमच शहर के महू रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी में बीते दिनों बगीचे की जगह पर रास्ता बनाने की बात पर नगर पालिका में वार्ड नंबर 14 की पार्षद किरण शर्मा और कॉलोनाइजर के बीच विवाद हो गया था।
इसके बाद मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। इस विवाद के मामले में शनिवार दोपहर को नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और नपती का कार्य शुरू किया गया।
इस दौरान बगीचे की भूमि और रास्ते की भूमि कि नपती की गई है। कॉलोनाइजर की ओर से जो नक्शा नगर पालिका को दिया गया है। उसमें बगीचे की भूमि कितनी है यह देखा जाएगा। वहीं कॉलोनाइजर बगीचे की भूमि में रास्ता निकल रहे हैं। तो उनके खिलाफ नोटिस जारी का कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इंची टेप लगाकर विवाद जगह की नपती की। बाद में की इसकी विस्तृत रिपोर्ट नगर पालिका को दी जाएगी।
मामले पर पार्षद किरण शर्मा ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी में बगीचे की भूमि पर कॉलोनाइजर द्वारा रास्ता निकाला जा रहा है। इसे मामले में रहवासियों की मांग है कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग है।
सड़क निर्माण किया जाए, बगीचे की भूमि पर नहीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कॉलोनाइजर द्वारा फर्जी तरीके से रहवासियों के हस्ताक्षर करवाए गए। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने नपती का कार्य किया है। आगे नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।