उज्जैन के थाना माधव नगर क्षेत्र में देवास रोड पर कार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घटना में बदमाशों ने कार के कांच फोड़कर नुकसान पहुंचाया था।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की और तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक शातिर अपराधी और एक नाबालिग शामिल है।
इस मामले की सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित न रहते हुए आरोपियों से ही पीड़ित को हुए नुकसान की भरपाई भी करवाई। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।
थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया है।
