भोपाल / अनूपपुर / मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मजदूर दिवस 1 मई को होने वाले आयोजन के सभी कर्णधार लिफ्ट गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । एम पी नगर स्थित मध्या एड.के ऑफिस से आयोजन के होर्डिंग डिजाइन सुशील अग्रवाल जी को दे कर 4 मंजिल से नीचे लिफ्ट से उतरने लिफ्ट पर चढ़े ही थे कि लिफ्ट खुले दरवाजे के साथ नीचे आ गिरी ।
लिफ्ट में आयोजन समिति के संयोजक साथी रिजवान अहमद सिद्दीकी,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय प्रभारी दिलीपसिंह भदौरिया, प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी,महिला प्रकोष्ठ की संयोजक अनीता चौबे सह संयोजक प्रगति सक्सेना, एवं सादिया खान ,तथा सुनील त्रिपाठी के सहायक सत्यप्रकाश थे।
सभी साथियों को सुशील अग्रवाल जी की मदद से सेज अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि रिजवान भाई नर्मदा अस्पताल में भर्ती हैं उनके पैर में फैक्चर है । इन सभी साथियों में सुनील त्रिपाठी जी कुछ अधिक घायल हैं दिलीप भदौरिया के पैर अनीता जी के घुटने तथा प्रगति के पेट में गंभीर चोटे आई हैं । इतना सब कुछ हो जाने के बाद सभी साथियों के जज्बे और जोश में कोई भी कमी नहीं आई है सभी का कहना है कि हम सभी हर हाल में 1 मई के आयोजन में शामिल होंगे। हम सब भी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे ये सभी आयोजन के कर्ताधर्ता साथी शीघ्र स्वस्थ हो कर अपना दायित्व संभाले ।तथा अपनी मेहनत को फलता फूलता और लहलहाता देखें।
