कलेक्ट्रेट में समय सीमा की बैठक आयोजित ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Spread the love

डिंडोरी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को समय सीमा की बैठक आयोजित की गई, जहां कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डिंडोरी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विभागवार लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *