📰 पूरी खबर:

अनूपपुर के साथी पत्रकार राजनारायण द्विवेदी बीती रात सतना से लौटते समय श्रीवास्तव मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल उपचार हेतु शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिले के पत्रकारों में चिंता का माहौल है। सभी पत्रकार साथियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः स्वस्थ अवस्था में हम सबके बीच लौटें।

इस कठिन समय में पत्रकार समुदाय और स्थानीय लोगों की संवेदनाएँ एवं शुभकामनाएँ उनके और उनके परिवार के साथ हैं।