📰 पूरी खबर:
खंडवा- जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आगम जैन द्वारा खंडवा जिले के थाना क्षेत्र में गुण्डा/बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी, माह सितंबर 2026 में 11 आरोपी हुए जिलाबदर, 03 बदमाशों की खुली गुण्डा फ़ाइल
आदतन अपराधियों एवं गुंडा तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खण्डवा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में माह सितंबर 2026 में कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर किये जाने हेतु माह सितंबर 2026 में कुल 04 बदमाशों के विरुद्ध प्रस्ताव जिला दण्डाधिकारी खण्डवा की ओर भेजे गए। जिला दण्डाधिकारी कार्यालय में पूर्व से प्रस्तुत प्रकरणों में समुचित कार्यवाही उपरांत माह सितंबर 2026 में 11 आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर आदेश पारित किए गए तथा शेष 15 आरोपियों के प्रकरण वर्तमान में जिलाबदर कार्यवाही हेतु विचारण में हैं। इसी प्रकार लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न बदमाशों का रिकॉर्ड छंटवा कर झगड़ा मारपीट के अपराधों में संलग्न 03 बदमाशों की गुण्डा फाइल खोली जाकर सूचीबद्ध गुण्डा बनाया गया। उपरोक्त बदमाशों की गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु इनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
जिलाबदर किये गए बदमाश
थाना कोतवाली क्षेत्र से
(1) जफर उर्फ सब्बू पिता रफीक टाउ उम्र 28 वर्ष निवासी सलूजा कॉलोनी खंडवा
(2) खालिक पिता रफीक टाउ उम्र 32साल निवासी बाग्लादेश कॉलोनी खंडवा
(3) अलकेश पिता कालू बलाही उम्र 20 साल निवासी सूरजकुंड खंडवा
(4) शुभम उर्फ कालिया पिता राजेन्द्र बट्ट उम्र 32 साल निवासी चीराखदान मल्टी खण्डवा
थाना मोघट रोड क्षेत्र से
(5) प्रफुल्ल उर्फ गज्जू पिता लखन केसनिया 27 साल निवासी आईआईटी झुग्गी झोपडी
(6) हम्माद उर्फ राजा पिता अल्ताफ उम्र 25 साल निवासी मोघटरेाड खंडवा
थाना पदमनगर क्षेत्र से
(7) लाला उर्फ दुर्गा प्रसाद पिता अशोक कनाडा उम्र 25 साल निवासी छोटा आवार जिला खंडवा
थाना पंधाना क्षेत्र से
(8) कल्लू उर्फ कलीम पिता गुलाम खॉ मुसलमान 38 साल निवासी खिराला
(9) मोहम्मद कादिर पिता मो नासिर उम्र 34 साल निवासी राजौरा
थाना हरसूद क्षेत्र से
(10) सददाम पिता हमीद शाह मुसलमान 32 साल निवासी बडखालिया हाल छनेरा
(11) संजय पिता मांगीलाल चमार 28 साल निवासी इन्दिरा कॉलोनी छनेरा
जिलाबदर हेतु विचारण में लंबित प्रकरण
थाना कोतवाली क्षेत्र से
(1) सददाम उर्फ डबल पिता शेख शहीद
(2) एजाज पिता नसरूद्दीन उम्र 32 साल निवासी खारा कुआ
(3) संदीप उर्फ कान्चा पिता रमेश यादव 26 साल निवासी जवाहरगंज चिडियामैदान
(4) अभिषेक उर्फ नकुल पिता अनिल फुलमाली उम्र 19 साल निवासी रामनगर
(5) हनी उर्फ हर्षल पिता महेश जायसवाल 32 साल निवासी भगत सिंह चौक खंडवा
(6) असफाक पिता आरिफ सिगाढ उम्र 36 साल निवासी कहारवाडी खंडवा
थाना मोघट रोड क्षेत्र से
(7) शहजाद पिता शकील खान उम्र 32 साल निवासी रामेश्वर टेकरा खंडवा
(8) भूरू उर्फ इल्ली उर्फ अकील पिता हनीफ 40 साल निवासी रामेश्वर टेकडा
(9) सोहेल उर्फ अण्डा पिता शकील उम्र 24 साल निवासी इमलीपुरा खंडवा
थाना पदमनगर क्षेत्र से
(10) निगम पिता पढरी पटेल उम्र 26 साल निवासी संजय नगर खंडवा
थाना छैगांव माखन क्षेत्र से
(11) पप्पू पिता कैलाश गाटे उम्र 30 साल निवासी टेमीकला
थाना धनगांव क्षेत्र से
(12) साजिद पिता फरीद निवासी धनगांव
थाना मान्धाता क्षेत्र से
(13) जीतसिंह पिता रामसिंह सिकलीकर उम्र 50 साल निवासी इनपुन पुर्नवास
थाना हरसूद क्षेत्र से
(14) जयसिंह उर्फ बब्बू पिता रामेश्वर देशवाली उम्र 42 साल निवासी बोरसराय
थाना किल्लोद क्षेत्र से
(15) मुकेश पिता शौतान सिंह जाति कोरकू उम्र 40 साल निवासी किल्लौद