📰 पूरी खबर:
अनूपपुर जिले की चौकी सरई थाना करनपठार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह पिता बडकुर सिंह निवासी सालरगोंदी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजेन्द्रग्राम में पेश किया।
जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले 05-06 वर्षों से फरार चल रहा था तथा पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर लुक-छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आखिरकार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में संपन्न हुई।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे, प्रधान आरक्षक 74 रामप्रसाद सिंह मरावी, आरक्षक 243 नीरज गुप्ता, आरक्षक 346 साहब सौर तथा महिला आरक्षक 430 शशि गोंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।