📰 पूरी खबर:
अनूपपुर जिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना अंतर्गत फील्ड कल्टीवेशन, पोण्ड कल्टीवेशन एवं तालाब निर्माण पर 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।
सहायक संचालक उद्यान सुरेन्द्र सिंह श्याम ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीयन कर योजना का लाभ लेने की अपील की है। किसान स्वयं या किसी भी ऑनलाइन सेवा केंद्र के माध्यम से mpfsts.mp.gov.in पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन के लिए बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, खसरा बी-1, आधार कार्ड, फोटो तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
अधिक जानकारी के लिए किसान विकासखंड स्तर के उद्यानिकी अधिकारियों अथवा विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।