📰 पूरी खबर:

अनूपपुर 15 जून 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत सकोला, देवरी, हरद क्षेत्र में नल जल योजना के क्रियान्वयन तथा खेत तालाब, पौधारोपण कार्य का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा रावेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत अनूपपुर के सीईओ रवि ग्वाल,एई सुरेंद्र पांडे सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने चर्चा की,
कार्यों के संबंध में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देश दिए।