📰 पूरी खबर:
अनूपपुर 20 जून 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान- 2026 अंतर्गत मनरेगा के कार्यों की पूर्णता पर बल देते हुए प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत के एसीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायतो के सीईओ तथा जिला एवं जनपद पंचायतो के योजना प्रभारी, एपीओ,एएओ, सहायक यंत्री,उप यंत्री आदि उपस्थित रहे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मनरेगा अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों के पूर्णता के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने गौशालाओं से लगे स्थान पर चारागाह के विकास, जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के कार्यों, सेमी स्किल्ड के बिल वाउचर सबमिट करने, प्लानर सिपरी युक्त धारा की जानकारी तथा कार्यों के संबंध में जनपद बार रैंकिंग परीक्षण कर संबंधितों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वर्ष 25- 26 के समाप्ति वाले कार्यों की पूर्णता की प्रक्रिया की जाए उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक जो कार्य नहीं हो सकते हैं उन्हें बंद करने संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जिले में बनाए जा रहे खेत तालाब कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस तथा जनमन आवास के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा में जनपद जैतहरी के ग्राम पंचायत केल्हौरी में हितग्राहियों द्वारा स्वीकृत आवास का निर्माण अपूर्ण होने पर शिविर लगाकर हितग्राहियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने को कहा गया जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में ज्यादा अपूर्णता की स्थिति है वहां हितग्राहियों से घर-घर संपर्क कर उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया जाए तथा अगर कहीं कोई समस्या है तो उसके निराकरण के प्रयास किए जाएं उन्होंने लंबित संबल पंजीयन की समीक्षा कर जनपद सीईओ को दिशा निर्देश दिए।
बैठक में छठवें वित्त आयोग तथा पांचवें व 15वें वित्त के कार्यो के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश संबंधितों को प्रदान किए गए।
बैठक में ग्राम पंचायतो के कर वसूली के प्रतिदिन की प्रगति से अवगत कराए जाने तथा ग्राम पंचायतो के लंबित विद्युत देयक के भुगतान की रिपोर्टिंग,अनुपयोगी विद्युत कनेक्शन के विच्छेदन तथा रनिंग विद्युत बिल के भुगतान संबंधी कार्रवाई व जिन स्थानों पर विद्युत कनेक्शन है पर मीटर नहीं लगे हैं उन स्थानों पर मीटर लगवाए जाने संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्र में भवन अनुज्ञा प्रदान करने संबंधी दिशा निर्देशों के पालन तथा प्रत्येक जनपद पंचायत क्षेत्र के पांच- पांच ग्राम पंचायतो में युवाओं के अध्यापन के लिए युवा रीडिंग हॉल की स्थापना संबंधी कार्य की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने व्यक्तिगत शौचालय (सोख्ता गड्ढा युक्त ) निर्माण कार्य के सत्यापन के संबंध में जनपद सीईओ को निर्देश दिए।