📰 पूरी खबर:
अनूपपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बिहारी कॉलोनी के रहवासी एक बार फिर बारिश के मौसम को लेकर चिंतित हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 15 वर्षों से सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ, जिसके कारण हर बारिश में पानी गलियों और घरों तक पहुंच जाता है।
रहवासियों ने बताया कि कई बार नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
अब सवाल यह है कि आखिर कब मिलेगी बिहारी कॉलोनी को जलभराव की समस्या से राहत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रवासियों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।