📰 पूरी खबर:

अनूपपुर 14 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, सामाजिक तथा जनजातीय समुदायों के प्रतिनिधियों तथा वनाधिकार एवं पेसा एक्ट से जुड़े प्रतिनिधियों आदि के साथ बैठक कर जनजातीय संवर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए तथा आयोग के कार्यों के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत एवं सुझाव के संबंध में भी जानकारी दी। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक सुझाव प्रदान किये।

बैठक में मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, आयोग के सलाहकार आर के दुबे,  पुष्पराजगढ़ जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत सदस्य रंजीत सर्राटी, जनपद कोतमा के अध्यक्ष श्री जीवन सिंह,जनपद पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय,पेशा व जन स्वास्थ्य सहयोग संगठन के जिला समन्वयक अनुसंधान अधिकारी तथा आयोग के अन्य अधिकारी  सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।