📰 पूरी खबर:

अनूपपुर 14 जुलाई 2026/ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा है कि जनजातीय संवर्ग के उत्थान व शिक्षा, स्वास्थ्य,जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं रीति रिवाज की जागरूकता तथा जनजातीय समाज के समस्याओं के निदान के लिए जनजातीय आयोग सतत रूप से कार्य कर रहा है आयोग के द्वारा लगातार भ्रमण कर आंचलिक समस्याओं के निराकरण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने बताया कि अनूपपुर जिले की समस्याओं को जानने तथा जनजाति समुदाय के लिए किए गए कार्यों के संबंध में बैठक कर विभिन्न विषयक आवश्यक चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गई है।  तथा समस्याओं के निदान के संबंध में जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा कि भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के लिए बड़े पैमाने पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 
उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के कार्यों के संबंध में जानकारी दी।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने जिले की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी प्रदान की। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।