📰 पूरी खबर:
बीते 24 घंटे में जिले में 14.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज
अनूपपुर 17 जुलाई 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 14.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 6.3 मिली मीटर, कोतमा में 5.0 मिली मीटर, बिजुरी में 2.2 मिली मीटर,जैतहरी में 12.2 मिली मीटर ,वेंकटनगर में 5.6 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 2.6 मिली मीटर, अमरकंटक में 65.0 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 14.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
अनूपपुर 17 जुलाई 2026/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/Registration पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने जिले के पात्र विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर चयन परीक्षा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।