अनूपपुर 17 जुलाई 2026/ नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जैतहरी में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय स्टेडियम पहुंची, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति की शपथ ली। इस दौरान "नशा छोड़ो, रिश्ता जोड़ो", "हमने मन में ठाना है, नशा मुक्त भारत बनाना है" तथा "हम सबका एक ही सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विद्यालय परिवार तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।