📰 पूरी खबर:
अनूपपुर 18 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला कार्यालय अनूपपुर में संभाग समन्वयक शहडोल श्री भीम सिंह की उपस्थिति में अनूपपुर विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्डेय, सभी नवांकुर संस्था प्रतिनिधि तथा परामर्शदाता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नवांकुर संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही परामर्शदाताओं द्वारा नए स्वयंसेवकों के पंजीयन एवं नवीन प्रवेश की प्रगति पर चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के उपरांत स्वेच्छिकता पर्व के अवसर पर नगर विकास प्रस्फुटन समिति अनूपपुर के सहयोग से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।