📰 पूरी खबर:
अनूपपुर,18 जुलाई 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने अनूपपुर जिले के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत तरंग, खमरौध, अहिरगंवा, मिट्ठू महुआ, कुम्हनी कोडार के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीण विकास के निर्माण आदि कार्यों का सघन निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के योजना प्रभारी अधिकारी तथा सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच,सचिव, ग्राम रोजगार सहायक आदि उपस्थित थे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने नल जल योजना, पांचवा,15वां वित्त तथा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य, वीबी जी राम जी के श्रम मूलक कार्य,जिला खनिज मद के निर्माण कार्य,लेयर मुर्गी शेड निर्माण कार्य, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, तथा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के सी कैटेगरी आवास निर्माण कार्यों तथा आरसीसी पुलिया,रपटा निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों तथा ग्रामीणो से निर्माण एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली गई। उन्होंने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रो का भी आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अमले को निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने भ्रमण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय सर्वे कार्य की जानकारी ली गई तथा ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्मित कचरा पृथक्करण संरचना का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने भ्रमण के दौरान मुर्गी पालन का कार्य कर रही हितग्राहियों से चर्चा कर कार्य संचालन की जानकारी ली उन्होंने कहा कि ग्राम की जरूरतमंद इच्छुक महिलाओं को मुर्गी लेयर शेड के निर्माण की स्वीकृती दी जायेगी।