📰 पूरी खबर:
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 जुलाई दिन रविवार को एक मॉडल स्कूल के शिक्षक के साथ ग्राम क्योंटार स्थित सोन नदी बांध पर दर्दनाक घटना हुई
दरअसल यहां के एक मॉडल स्कूल में कार्यरत शिक्षक के साथ दर्दनाक मामला सामने आया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, शिक्षक महेन्द्र चौधरी मछली मारने गए थे और वहां से घर लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ ।
घटना की मिली जानकारी के मुताबिक, जब शिक्षक महेन्द्र चौधरी अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक अजगर सर्प ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि सांप उन्हें खींचकर गहरे पानी में ले गया
रविवार की देर शाम तक तलाश की गई । किंतु रात्रि होने पर रेस्क्यू कार्य बंद कर दिया गया अगले दिन तलाश करने पर महेंद्र चौधरी का शव बरामद किया गया है । इस कार्यवाही में एसडीआरएफ और जैतहरी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही । गांव के लोगों ने बराबर सहयोग दिया । इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्यवाही की जा रही है । घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है परिवार के लोग सा में हुए हैं ।