📰 पूरी खबर:
अनूपपुर,10 सितंबर 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अघिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार 9 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ मे आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण करते हुए शिविर में जांच, परामर्श, औषधि वितरण तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मरीजो के फॉलोअप के संबंध में निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी ने अभियान के संबंध में अवगत कराया।
जिला पंचायत सीईओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ के एनआरसी का जायजा लिया गया उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें स्वास्थ्यगत देखभाल के संबंध में प्रेरित किया।