📰 पूरी खबर:

खलघाट/धरमपुरी, जिला धार। धरमपुरी विधानसभा के विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर क्षेत्र में अपने जनसेवा और विकास कार्यों के लिए लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र की जनता के बीच वे विकास पुरुष के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। आमजन की समस्याओं के समाधान और विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

इसी क्रम में विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर धरमपुरी विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस अवसर पर धार जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष चंचल पाटीदार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

विधायक श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया तथा विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि धरमपुरी विधानसभा में वर्तमान में करोड़ों रुपये के विकास कार्य संचालित हो रहे हैं, जिनसे क्षेत्र के गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक कालूसिंह ठाकुर हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य धरमपुरी विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, जिससे क्षेत्र के सभी वर्गों को लाभ मिल सके।