धार जिले में नशा मुक्ति अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में पिछले 7 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर तथा एसडीओपी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने महेश्वर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर रवि पिता विक्रम मकवाना, निवासी संजय नगर धामनोद को गिरफ्तार किया। आरोपी आबकारी एक्ट के एक मामले में वर्ष 2019 से न्यायालय का स्थायी वारंटी था और करीब सात वर्षों से फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।