📰 पूरी खबर:
शासन के निर्देशानुसार पी एम श्री विद्यालय खलघाट में दिनांक 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा तक पीएम श्री विद्यालय खलघाट में कार्यक्रम कैलेंडर अनुसार विभिन्न आयोजन संपन्न हुए ।
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का शुभारंभ 15 जुलाई को विद्यालय परिसर में स्थित सरस्वती मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन और सरस्वती वंदना और गुरु वंदना से हुआ ।
पखवाड़ा अंतर्गत भाषण, चित्रकला , गीत, भजन, संवाद, प्रेरक प्रसंग, गुरु शिष्य परंपरा पर व्याख्यान और "मेरे जीवन" में गुरु विषय पर निबंध और संस्कृत श्लोक , योगाभ्यास , प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां, स्लोगन प्रतियोगिता,कैरियर मार्गदर्शन प्रेरक व्याख्यान, एक गुरु एक वृक्ष थीम पर पौधा रोपण अभियान तथा स्वच्छता हेतु जन जागरूकता अभियान , गुरु-शिष्य प्रेरणा संवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,उद्बोधन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया ।
गुरु पूर्णिमा पर पखवाड़े का समापन कार्यक्रम हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने गुरु वंदना प्रेरक प्रसंग सुनाए, प्रेरक कविताएँ और भजन सुनाए।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए अनुशासन संस्कार और गुरु शिष्य परंपरा पर अपने विचार रखते हुए अपने जीवन में सत्य ईमानदारी आज्ञाकारीता, नैतिकता देशभक्ति आदि मूल्यों को जीवन में अपना कर श्रेष्ठ और आदर्श विद्यार्थी बनने की बात कही।
शिक्षक शिशुपाल बौद्ध ने शिक्षकों के ज्ञान को जीवन में आचरण करने और जीवन में लक्ष्य बनाकर समयबद्ध योजना बनाकर परिश्रम से सफलता प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 वीं के विद्यार्थी गण और समस्त शिक्षक उपस्थित थे।