📰 पूरी खबर:
शाजापुर केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए ऐतिहासिक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गुलाना में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिला सशक्तिकरण के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व करते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए यह कानून लाए हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर रही है।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती चंदा वर्मा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोठी, मंडल प्रभारी नरेंद्र यादव और प्रकाश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति का अपमान अब सहन नहीं किया जाएगा और जनता कांग्रेस को इस कृत्य के लिए करारा जवाब देगी। पुतला दहन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।