📰 पूरी खबर:

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद अब शाजापुर प्रशासन अचानक एक्शन मोड में नजर आया। रात के अंधेरे में एसडीएम और तहसीलदार ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में अवैध पटाखा कारोबारियों पर छापेमारी की।

रविवार रात शाजापुर में एसडीएम Manisha Vaskale और तहसीलदार Gaurav Porwal ने दो प्रमुख इलाकों में कार्रवाई की। चौक क्षेत्र की अंडा गली में सैफुद्दीन नामक व्यापारी की दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए गए, जबकि नाथवाड़ा इलाके में मोहन योगी के ठिकाने से भी पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

प्रशासन ने पटाखों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इस कार्रवाई ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सवाल यह कि आखिर प्रशासन को इस जानलेवा अवैध कारोबार की याद किसी बड़े हादसे के बाद ही क्यों आई? अगर पहले कार्रवाई होती, तो रिहायशी इलाकों में बारूद का इतना बड़ा जखीरा जमा ही नहीं होता।

आउट्रो

देवास हादसे के बाद जागा प्रशासन अब कितना सख्त रहेगा… इस पर सबकी नजर बनी हुई है।