📰 पूरी खबर:
बिजुरी में हुई हृदय विदारक घटना के बाद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप जायसवाल पीड़ित परिवार के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
इस दौरान नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी बिजुरी, नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।