📰 पूरी खबर:

उज्जैन 26 मई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उज्जैन हेलीपेड पर आयोजित कार्यक्रम मे स्व-सहायता समूह की उत्कृष्ट सीआरपी दीदीयों तथा प्रोजेक्ट सवर्धन अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को सीएसआर अंतर्गत Emotorad कम्पनी के द्वारा सी एस आर फंड दी गई इलेक्ट्रॉनिक साईकिल वितरण किया.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की इलेक्ट्रॉनिक साईकिल महिलाओं के दैनिक कार्यों में सुगमता प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके उपयोग से दीदीयो को आवागमन में सुविधा, आर्थिक एवं समय की बचत होगी । विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए यह एक उपयोगी एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन का साधन है।

, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए आव्हान के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक साईकिल का उपयोग ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगा.
इससे दीदीयो को दैनिक कार्यो मे ईंधन की खपत नही होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, और अनुकूलन भी होगा.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा की दीदीयो को इलेक्ट्रॉनिक साईकिल उप‌लब्ध कराना उनकी कार्यक्षमता, आत्मनिर्भरता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है l