📰 पूरी खबर:

नीमच से बड़ी खबर सामने आई है। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, नीमच की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से कर दिया गया है। यह चयन वर्ष 2026 से 2028 के कार्यकाल के लिए किया गया है।

तेरापंथ सभा भवन, राज कॉलोनी नीमच में आयोजित साधारण सभा का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाजजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली।

इस बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष बाफना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजेश गोखरु को सचिव और महावीर बाफना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर सुबोध भंसाली और पारस गोयल को मनोनीत किया गया है। सह सचिव पद की जिम्मेदारी पंकज भंसाली को दी गई है, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में अजय बोथरा का चयन किया गया है। वहीं शनिवारीय सामायिक संयोजक के रूप में शरद गोयल को दायित्व सौंपा गया है।

सभा के दौरान उपस्थित समाजजनों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज में धार्मिक चेतना, संगठनात्मक मजबूती, युवा सहभागिता और सेवा कार्यों को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

सभा के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर नई टीम के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

रिपोर्ट- हिमांशु राजोरा