📰 पूरी खबर:

सोनकच्छ/पीपलरावा।

सोनकच्छ तहसील के पीपलरावा में जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने, गो-संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, नशा मुक्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पीपलरावा थाना प्रभारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया।

https://www.facebook.com/reel/2262763861157438

यह ज्ञापन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना महमूद असअद मदनी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी हारून साहब एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जनाब अब्दुल रज्जाक शेख एवं पीपलरावा शहर काजी हाफिज जाकिर साहब के नेतृत्व में सौंपा गया।

ज्ञापन का वाचन मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्य दाऊद खां पठान ने किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने मिलकर योगदान दिया तथा देश की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ असामाजिक तत्व समाज में वैमनस्य फैलाने और विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि देश में सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बनाए रखने के लिए गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाए तथा गो-संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की भी मांग की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और देश में शांति, सद्भाव एवं भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Sonkatch #Piplarawa #JamiatUlamaEHind #Memorandum #CowProtection #SocialHarmony #NashaMukti #LawAndOrder #MadhyaPradeshNews #RMadhyaPradeshNews