📰 पूरी खबर:

अनूपपुर। ग्राम पयारी नंबर-1 की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी आंचल पुरी ने देश की प्रतिष्ठित JEE Advanced 2026 परीक्षा में ST-PwD श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर अनूपपुर जिले एवं मध्यप्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

आंचल पुरी शिक्षक श्री रविशंकर राठी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पयारी नंबर-1 से प्राप्त की तथा कक्षा 6वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक से पूरी की।

कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, माता-पिता के सहयोग एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन के बल पर आंचल ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

आंचल की सफलता जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। यह उपलब्धि साबित करती है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।