📰 पूरी खबर:
राजगढ़ जिले के जीरापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” एवं राष्ट्र निर्माण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” अभियान के अंतर्गत गुरुवार की विधायक हज़ारी लाल दांगी ने पुलिस थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। विधायक हज़ारी लाल दांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश एक साथ समाज तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा के अलावा जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।