📰 पूरी खबर:

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात मध्य प्रदेश के पन्ना से सामने आई है, जहाँ जमीन के एक टुकड़े के लिए अपने ही खून के प्यासे हो गए। मामला देवेंद्रनगर थाने के ककरहटी गाँव का है, जहाँ एक महिला और उसके 15 साल के मासूम बेटे पर उसके ही ससुराल वालों ने कुल्हाड़ी, हँसिए और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ​पीड़ित महिला आसमा बानो, जो पिछले 27 सालों से मानसिक रूप से अस्वस्थ पति और अपने 5 बच्चों को मजदूरी करके पाल रही है, आज जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। आरोप है कि महिला के हिस्से की जमीन हड़पने के लिए ससुर होशियार मोहम्मद, सास फूल बाई, देवर और ननद ने एक राय होकर उस पर जानलेवा हमला किया। जब मां को लहूलुहान देख 15 वर्षीय बेटा रफीक बीच-बचाव करने आया, तो उन जालिमों ने उसे भी बेरहमी से पीट डाला। ​चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने 'डायल 112' को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।

Vio- देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि इस खौफनाक वारदात पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वही घायल मां-बेटे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।