📰 पूरी खबर:

देवास जिले के बागली क्षेत्र के ग्राम भील आमला में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हुए हमले के मामले में कमलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के मात्र 4 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में 5 वनकर्मी घायल हुए थे, जबकि शासकीय वाहनों एवं जेसीबी में भी तोड़फोड़ की गई थी।

पुलिस ने जंगल क्षेत्र में लगातार दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है क्या शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।