📰 पूरी खबर:
देवास पुलिस ने ऑपरेशन हवालात के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी राजेश प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2019 के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन हवालात के तहत 1 नवंबर 2024 से अब तक 1336 फरार, स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों पर कुल 1 लाख 94 हजार 500 रुपए का इनाम भी घोषित था।