📰 पूरी खबर:
नीतेश नामदेव की रिपोर्ट | शमशाबाद
मध्य प्रदेश में पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सलभ भदौरिया के मार्गदर्शन में शमशाबाद ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। इस संबंध में बुधवार को वन विभाग गेस्ट हाउस, शमशाबाद में क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अभिषेक जैन को शमशाबाद इकाई का अध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला एवं संभागीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में नई इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को बढ़ावा देना है।
बैठक में वक्ताओं ने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि पत्रकारों पर किसी भी प्रकार के दबाव या उत्पीड़न के खिलाफ संघ मजबूती से आवाज उठाएगा। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कटारे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुजीब खान, महासचिव सुधाकर मोरे, संभागीय पदाधिकारी योगेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह भदौरिया, एम. खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चैन सिंह मीणा, अंकित चौहान, विक्की आर्य, भूरे सिंह विश्वकर्मा, प्रयास विश्वकर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, बबलू मीणा, कुलदीप शर्मा, सोनू धाकड़, शिव कुमार यादव, कमलेश मालवीय, नीतेश नामदेव, ममलखान यादव, ओशो सोनी समेत क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार मौजूद रहे।
सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला पदाधिकारियों ने बताया कि शमशाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।