📰 पूरी खबर:

कायथा। थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध लकड़ी कटाई का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जंगलों में दिन-रात पेड़ों पर आरी चल रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों के साथ-साथ कायथा थाना भी इस पूरे मामले में निष्क्रिय नजर आ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब खुलेआम जंगलों का सफाया किया जा रहा है, तो आखिर प्रशासन और पुलिस की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? या फिर सब कुछ जानने के बावजूद अनदेखी की जा रही है?

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि बिना किसी संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर अवैध कटाई संभव नहीं है। लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन वन विभाग और पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध लकड़ी कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा जंगलों को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और इस अवैध कारोबार पर कब लगाम लगेगी।