📰 पूरी खबर:

देवास | दिलीप सोलंकी |

देवास में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री के नेतृत्व में सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों को भोजन प्रसादी वितरित की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृद्धजनों के साथ समय बिताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक शास्त्री ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाना उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।