📰 पूरी खबर:

भोपाल-सिरोंज रोड पर ग्राम डंगरवाड़ा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान फूलसिंह पिता तोरण सिंह, निवासी मनाखेड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शमशाबाद अस्पताल भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।