📰 पूरी खबर:

अनूपपुर 19 जून 2026। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने ग्राम पंचायत जमुड़ी में कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत मिलेट मिशन योजना के तहत आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान कृषि कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने खेत बचाओ अभियान, बाड़ी विकास कार्यक्रम सहित कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री पंचोली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं कृषि आधारित विविध गतिविधियों को प्रोत्साहित कर किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएं।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।