📰 पूरी खबर:
उज्जैन | अजय नवरंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन हेलीपैड पर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर के स्वागत के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक जितेंद्र पांड्या, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
उज्जैन आगमन के दौरान दोनों नेताओं के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।