📰 पूरी खबर:

अनूपपुर / मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा 15 जून 2026 को जिला अनूपपुर के अंतर्गत विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। उक्त आदेशों के विरुद्ध कुछ कर्मचारियों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में याचिकाएं दायर किए जाने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्य प्रदेश शासन की ओर से माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में संबंधित प्रकरणों के संबंध में कैविएट याचिकाएं प्रस्तुत की गई हैं, ताकि किसी भी याचिका पर सुनवाई से पूर्व शासन पक्ष को अपना पक्ष रखने का अवसर प्राप्त हो सके।

इस संबंध में संबंधित कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया है कि यदि वे स्थानांतरण आदेशों के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में कोई याचिका प्रस्तुत करते हैं, तो उसकी अग्रिम प्रति अनिवार्य रूप से श्री स्वप्निल गांगुली, उप महाधिवक्ता, माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया का विधिवत पालन किया जा सके।