📰 पूरी खबर:
देवास जिले के सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम घिचलाय में मंगलवार, 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 1 बजे ग्राम घिचलाय पहुंचेंगे। यहां वे अभियान के समापन समारोह में शामिल होने के साथ जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी करेंगे।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रहने की संभावना है। जल संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लोकेशन: सोनकच्छ, देवास
रिपोर्टर: सोनू मंसूरी