📰 पूरी खबर:
अनूपपुर। आज दिनांक 19 मई 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जगनाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ श्री नवीन तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतमा श्रीमती आरती शाक्य, डीएसपी (अ) श्री एन.एस. ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर श्रीमती ज्योति दुबे, मुख्य लिपिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर श्री राम सिंह उईके, यातायात प्रभारी अनूपपुर श्री विनोद दुबे, सूबेदार पुलिस लाइन श्री अम्बरीष साहू सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा एवं विश्वास पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पुलिस प्रशासन जनसहयोग के साथ बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।