📰 पूरी खबर:

सोनकच्छ। नगर के बस स्टैंड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दूध एवं जल से शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण लाठी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कांग्रेस नेता योगेश यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज के प्रेरणास्रोत हैं। वे किसी एक समाज विशेष के नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए समान रूप से सम्माननीय हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा प्रतिमा एवं आसपास के विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी, लेकिन प्रतिमा स्थल पर कहीं भी उनका उल्लेख नहीं किया गया, जो गंभीर विषय है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बने सिंह अस्ताया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर, अरविंद सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।