📰 पूरी खबर:

अनूपपुर/28 मई गुरुवार की शाम अनूपपुर के नए तहसील परिषर के अभिभाषक कक्ष में पंखा से टकरा जाने पर एक कबूतर के घायल होने की सूचना पर वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर द्वारा कबूतर को अपनी आभिरक्षा में रखकर पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों से उपचार कराते हुए निगरानी में रखने हेतु अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित रखते हुए कबूतर के खाने,पीने की व्यवस्था की,घायल कबूतर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है।
गुरुवार की दोपहर नगर पालिका परिषद अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामखेलावन राठौर ने जिला मुख्यालय अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल को सूचना दी की नवीन तहसील परिसर के अधिवक्ता कक्ष में खिड़की से उड़कर दूसरी ओर जा रहा एक कबूतर पंखा के ब्लेड से टकराकर घायल स्थिति में जमीन में पड़ा है सूचना पर वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल अपने सहयोगी सर्पपहरी छोटेलाल यादव एवं मोहन सिंह के साथ स्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कबूतर को अपनी अभिरक्षा में लेकर कृत्रिम गर्भाधान केंद्र पसला में पदस्य पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी श्रीमती भारती सिंह के निवास पर कृतिम गर्भाधान केंद्र सीतापुर में पदस्थ पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी ईश्वरदीन सिंह के साथ पंखा के ब्लेड से टकराने पर दोनों पंखो में एवं शरीर के अन्य स्थलो पर गंभीर चोट से पीड़ित कबूतर का प्रारंभिक उपचार कर गर्मी का मौसम होने पर पानी पिलाकर पक्के एवं कच्चे चावल के दानो को खिलाने बाद अग्रिम उपचार के लिए श्री अग्रवाल ने अपने प्रतिष्ठान में कबूतर को रखकर पानी एवं खाना की सामग्री जिसे कबूतर खाते हैं के साथ रखा,कुछ घंटे बाद गंभीर रूप से घायल कबूतर के सही समय पर उचित उपचार हो जाने पर स्वास्थ्य में कुछ सुधार आने से वह स्वयं पानी पीते हुए पका हुआ चावल एवं चावल की कनकी के दानों को खाकर उदर पोषण करते हुए प्रतिष्ठान के अंदर विचरण कर रहा है 24 घंटे से निरंतर निगरानी में होने पर कबूतर के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखा जा रहा है।