📰 पूरी खबर:

पन्ना जिले की पवई पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में एक अपचारी बालक भी शामिल पाया गया है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार फरियादी झल्लू सिंह पिता बसंत सिंह निवासी बखतरी हाल निवासी पवई एवं शरद खटीक पिता दशरथ खटीक निवासी पवई ने थाना पवई में अपनी-अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 181/26 एवं 182/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह एवं एसडीओपी भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने थाना पवई क्षेत्र से दो और थाना अमानगंज क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में धनीराम रैकवार निवासी गुनौर, निक्की बर्मन निवासी पवई, विक्की कबीरपंथी निवासी पवई तथा एक अपचारी बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उपेंद्र रिछारिया, बुद्ध सिंह यादव, अनिल गर्ग, विनोद कुमार, आरक्षक राहुल अहिरवार एवं वाहन चालक नागेंद्र माझी की सराहनीय भूमिका रही।