📰 पूरी खबर:
डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कृष्ण पेट्रोल पंप के पास एक कार ने पहले दूसरी कार को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर सामने खड़े/गुजर रहे ट्रक में जा घुसी।
हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।