📰 पूरी खबर:

देवास | दिलीप सोलंकी

देवास पुलिस परिवार के लिए सम्मान और गर्व से भरे यादगार पल उस समय देखने को मिले, जब पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर उनके परिजनों ने स्टार लगाकर उनके उत्कृष्ट सेवा सफर का सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास एवं अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भावुक और प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला, जब बैंगलोर में कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत एक बेटे ने अपने पिता के कंधों पर पदोन्नति के स्टार लगाए। वहीं दो बेटियों ने अपनी मां के कंधों पर स्टार लगाकर उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानित किया।

यह अवसर केवल पदोन्नति का नहीं था, बल्कि परिवार के त्याग, विश्वास, सहयोग और वर्षों की मेहनत को सम्मान देने का भी प्रतीक बना। उपस्थित सभी लोगों ने इन भावुक क्षणों को सराहा और पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

देवास पुलिस द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह सेवा, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का अनूठा उदाहरण बनकर सभी के लिए प्रेरणा का संदेश दे गया।